फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police tightens enforcement during the festive season

Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों और बाजारों के पास ट्रैफिक हॉटस्पॉट पर चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर एक हफ्ते में 81,000 से अधिक चालान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। लोग अपने रोजमर्रा के सफर के अलावा पूजा पंडालों, मंदिरों, बाजारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे और लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन और नियमों के पालन कराने के प्रयासों को तेज दिए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने बृहस्पतिवार को मीडिया को जारी एक बयान में कहा है कि इस सप्ताह प्रमुख सड़कों और पूजा पंडालों, मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के पास मौजूद ''ट्रैफिक हॉटस्पॉट'' पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक को व्यवस्थित रखना, जाम को रोकना और ट्रैफिक नियमों के गंभीर उल्लंघनों पर लगाम लगाना था। इस विशेष अभियान के दौरान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 81,080 चालान काटे गए। इनमें बिना हेलमेट के 14,913 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 1,234 चालान, गाडियों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले को 785 चालान,गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में गाड़ी चलाने के लिए 4,032 चालान के अलावा अभियान के दौरान गलत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए 72 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2026 में अभी तक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 75,22,006 चालान काटे जा चुके हैं। इस व्यापक अभियान में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए 12,20,880, ट्रैफिक की दिशा के विपरीत (रॉन्ग साइड) गाड़ी चलाने के लिए 4,52,964, ट्रिपल राइडिंग के लिए 79,626 और अवैध रूप से टिंटेड शीशों का इस्तेमाल करने के लिए 25,761 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त्त त्यागी ने बताया कि इसके अलावा, नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक की दिशा के विपरीत गाड़ी चलाने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 3,810 एफआईआर दर्ज की गई हैं।


एडवाइजरी जारी की गई है-
यात्रियों को प्रभावित सड़कों के बारे में जानकारी देने और बेहतर रूट प्लान करने में मदद के लिए, अलग-अलग इलाकों के हिसाब से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई हैं। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रणनीतिक रूप से उन जगहों पर तैनात किया गया है जहां ट्रैफिक ज़्यादा रहता है या जहां दुर्घटनाओं का खतरा अधिक होता है। विभिन्न आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को सलाह दी गई है कि वे आयोजन स्थल और उसके आसपास ट्रैफिक मार्शल तैनात करें, ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने और वाहनों व पैदल चलने वालों की आवाजाही सुचारू रूप से सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed