फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi traffic Police issued an advisory for Laxmi Narayan Mandir on Janmashtami August 26

Delhi Traffic: जन्माष्टमी पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए एडवाजरी जारी, कहां से होगी एंट्री; पढ़ लें पूरी खबर

Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
सार

Delhi Traffic Advisory on Janmashtami: जन्माष्टमी पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एंट्री के दौरान लोग कई सामान अंदर नहीं ले जा सकेंगे। दिल्ली में 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi traffic Police issued an advisory for Laxmi Narayan Mandir on  Janmashtami August 26
Delhi traffic - फोटो : एएनआई

विस्तार

जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार नई दिल्ली के काली बाड़ी और मंदिर मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। इनको तालकटोरा गोल चक्कर और पेशवा रोड टी प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा। दोनों रास्तों से पैदल ही बिरला मंदिर तक पहुंचना मुमकिन होगा। पुलिस ने शनिवार जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर मार्ग स्थित बिरला मंदिर पहुंचते हैं। इस दौरान पैदल चलना भी मुश्किल होता है। इसको देखते हुए मंदिर मार्ग व कालीबाड़ी मार्ग के बड़े हिस्से में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मंदिर पर तालकटोरा गोल चक्कर से पेशवा रोड टी प्वाइंट तक व काली बाड़ी मार्ग पर पार्क स्ट्रीट तक वाहन नहीं चलेंगे। यहां से लोगों को पैदल मंदिर तक जाना होगा।
विज्ञापन

 

 

इनकी सामान को ले जाने मनाही
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में हैंड बैग, ब्रीफकेस, पार्सल, खाद्य सामग्री, कैमरा, मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मेटल डिटेक्टर मशीन की जांच से पहले ही जूते चप्पल उतारने होंगे। नजदीकी स्टॉल पर इसे जमा करना होगा। 

गीता भवन और वाटिका में प्रवेश केवल मुख्य मंदिर द्वार से होगा। मंदिर परिसर के अन्य सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। मंदिर परिसर से केवल दो निकास द्वार हैं। पेशवा रोड की ओर जाने वाले लोगों को गीता भवन की ओर से बाहर निकलने के लिए गेट नंबर 3 का उपयोग करना होगा। गेट नंबर 3 से प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed