फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police has installed ANPR cameras at the airport

IGI Airport : अब वैध पार्किंग में खड़ी टैक्सी-कैब की ही होगी बुकिंग, अवैध पार्किंग व दलालों से मिलेगा छुटकारा

Sun, 05 Apr 2026 08:11 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 05 Apr 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police has installed ANPR cameras at the airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आईजीआई एयरपोर्ट पर अब पिन-डिस्पैच एप से अधिकृत पार्किंग और हॉल्टिंग क्षेत्रों से ही टैक्सी व कैब की बुकिंग हो सकेगी। अवैध पार्किंग में टैक्सी पार्क करने पर तुरंत चालान कट जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एयरपोर्ट पर 14 एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इससे दलालों पर लगाम लगेगी और विदेशी सैलानियों के साथ हाेने वाली वारदातें रूकेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि यह एप टर्मिनल-3 व टर्मिनल-2 पर शुरू हो गई है। इस महीने के आखिर तक ये टर्मिनल-पर शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि टर्मिनल भवनों के बाहर चल रहीं टैक्सियां कोई बुकिंग नहीं ले सकतीं हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टर्मिनल -3 रोड पर आठ कैमरे, टर्मिलन-1 निकास रोड पर एक और यूईआर -II पर दो एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे एनआईसी सिस्टम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में 41 ई-चालान
आईजीआई एयरपोर्ट ट्रैफिक सर्किल के अधिकार क्षेत्र में दलाली की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस साल दलाली में शामिल लोगों के खिलाफ 132 ई-चालान जारी किए गए हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह में 41 ई-चालान जारी किए गए हैं और 10 वाहन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed