{"_id":"61891e68bfe777627a338624","slug":"delhi-traffic-police-cuts-19591-challans-of-e-rikshaws-in-10-months-according","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान: ट्रैफिक पुलिस ने 10 महीने में किए 19,591 ई-रिक्शा के चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान: ट्रैफिक पुलिस ने 10 महीने में किए 19,591 ई-रिक्शा के चालान
Mon, 08 Nov 2021 06:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:26 PM IST
सार
सर्वाधिक 554 ऐसे वाहन थे जबकि दक्षिण क्षेत्र में 124 और नई दिल्ली में 45 ई रिक्शा जब्त किए गए। डाटा के वर्चुअल ऑनलाइन चालान एप्लिकेशन और ई-चालान के जरिये ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई
विज्ञापन
delhi traffic police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश, गलत पार्किंग, बगैर ड्राइविंग लाइसेंस या तयशुदा से अधिक यात्रियों को ई-रिक्शा में बिठाने वालों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनवरी से अक्तूबर के आखिर तक नियमों का उल्लंघन करने पर 19,591 ई रिक्शा के चालान किए गए। इनमें सर्वाधिक 14,580 मामले पश्चिमी रेंज में किए गए।
विज्ञापन
पिछले 10 महीने के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में 2,802 चालान जबकि दक्षिण क्षेत्र में 2,209 चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के तहत गलत पार्किंग के 11,983 चालान जबकि गए नो एंट्री जोन के 5,546 चालान किए गए।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), लाइसेंस न होने पर 2,062 चालान किए गए।इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 723 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। सर्वाधिक 554 ऐसे वाहन थे जबकि दक्षिण क्षेत्र में 124 और नई दिल्ली में 45 ई रिक्शा जब्त किए गए। डाटा के वर्चुअल ऑनलाइन चालान एप्लिकेशन और ई-चालान के जरिये ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
5्र000 रुपये से अधिक किए गए चालान
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये या इससे अधिक के चालान किए जा सकते हैं। पश्चिमी क्षेत्र में पीरा गढ़ी चौक, मुंडका, सागरपुर, शादीपुर चौक और द्वारका मोड़ सहित दूसरे क्षेत्र शामिल हैं। डीसीपी ट्रैफिक (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि जनवरी से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान के तहत 14,580 ई-रिक्शा के खिलाफ नियमों की अनदेखी के चालान किए गए। इनमें बगैर आरसी, लाइसेंस, खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, अनुचित जगहों पर पार्किंग के चालान हैं। हालांकि पिछले छह महीने में काफी सुधार देखा गया।
यात्रियों से सलीके से न पेश आने पर हुई सख्ती
ई रिक्शा चालकों में अनुशासन की कमी के सर्वाधिक मामले हैं। इसमें भीड़भाड़ में बेतरतीब ड्राइविंग, यात्रियों को गंतव्य तक न पहुंचाने या बीच में छोड़ देने के मामले दर्ज हैं। उत्तम नगर, नांगलोई चौक, पीरा गढ़ी सहित अन्य क्षेत्रों में ई रिक्शा की भारी मौजूदगी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। गलत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों के वाहन जब्त कर लिए गए।
कई विशिष्ट सड़कों पर नहीं है ई रिक्शा को इजाजत
विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई से सड़कों पर वाहनों के लगने वाले जाम, दुर्घटनाओं में कमी के साथ ही पैदल चलने वालों के लिए भी जगह मिलने सहित कई और सुधार दिखने लगे हैं। नई दिल्ली रेंज में मंदिर मार्ग, चाणक्यपुरी, महिपालपुर, एनएच-48 और स्टेशन रोड इनमें शामिल हैं। दक्षिणी रेंज में वसंत विहार, साकेत, महरौली, लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश, संगम विहार, कालकाजी, सुखदेव विहार और सरिता विहार इनमें शामिल हैं। ट्रैफिक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पश्चिमी इकाई की तुलना में इन जगहों पर कम मामले रहे क्योंकि नई दिल्ली और दक्षिणी रेंज में कई सड़कों पर ई-रिक्शा के परिचालन की इजाजत नहीं हैं।
सड़क पार करने के लिए नो एंट्री में करना पड़ता है प्रवेश
ई रिक्शा से संबंधित एक अधिसूचना के मुताबिक एक नियत स्थान से आगे सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं है। इसके मुताबिक पीडब्ल्यूडी को ई रिक्शा के लिए चेतावनी लगाने के निर्देश दिए हैं। ई-रिक्शा एसोसिएशन के साथ होने वाली बैठकों में उन्हें प्रतिबंधित सड़कों पर न चलने की हिदायत दी गई है। उनकी दलील है कि यात्रियों को बिठाने के बाद उन्हें कभी कभी नो एंट्री जोन से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को बीच में उतरने के लिए नहीं कह सकते हैं, क्योंकि दूसरी तरफ भी प्रवेश पर पाबंदी है।