फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Jam Delhi Ghaziabad s speed slowed down people groaned

Delhi Traffic Jam: दिल्ली-गाजियाबाद की रफ्तर थमी, कराह उठे लोग; युवक की हत्या के बाद परिजनों ने लगाया था जाम

Mon, 10 Mar 2025 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

एनएच-24 पर जाम लगा तो उसका असर गाजीपुर से आनंद विहार आईएसबीटी जाने वाली सड़क पर भी पड़ा। यहां गाजीपुर से सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर तक जाम लगा रहा। इसके अलावा पटपड़गंज, दयानंद मार्ग, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार अक्षरधाम तक वाहन बुरी तरह जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
Delhi Traffic Jam Delhi Ghaziabad s speed slowed down people groaned
एनएच 24 रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब आठ बजे वह सड़क पर उतार आए। उन्होंने एनएच-24 को पूरी तरह ठप कर दिया। वीकेंड के बाद आए सोमवार को सभी दफ्तर खुले थे। वहीं सेामवार को बोर्ड की दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा भी थी।

विज्ञापन

ऐसे में हजारों लोगों के अलावा कई छात्र भी जाम में फंस गए। उनके अभिभावक बेबस होकर जाम खुलने का इंतजार करते दिखे। जब बात नहीं बनी तो वह अपने वाहनों को वहीं पर छोड़कर बच्चे को पैदल लेकर भागे। इसी तरह कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन

परिजनों को मनाने की कोशिश होती रही। परिजन भी आरोपियों को पकड़कर लाने की बात करते रहे। खूब खींचतान के बाद सुबह 11 बजे परिजन किसी तरह सड़क से हटे। इसके बाद सड़क खुली। ट्रैफिक को सामान्य होने में कई घंटे लग गए। लगातार ट्रैफिक पुलिस एक्स पर अलर्ट कर लोगों को इस ओर आने से बचने के अपडेट देती रही।

दरअसल, वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुराम के कई छात्र दिल्ली के स्कूलों में पढ़ते हैं। इनका परीक्षा केंद्र भी दिल्ली में ही पड़ा था। सुबह परिजन अपनी गाड़ियों से छात्रों को परीक्षा केंद्र के लिए लेकर निकले, लेकिन एनएच-24 पर भारी जाम लगा था। सर्विस रोड से भी निकलने का रास्ता नहीं था।

विज्ञापन

परिजनों ने किसी तरह छात्रों को वाहनों से उतारा। बाद में पैदल चलने के बाद बाइक सवारों या किसी दूसरे वाहनों से लिफ्ट लेकर यह किसी तरह अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कुछ छात्र तो परीक्षा केंद्र भी देर से पहुंचे। वहीं दफ्तर जाने वाले लोग भी कई-कई घंटों बाद अपने दफ्तरों में पहुंच सके।

एनएच-24 पर जाम लगा तो उसका असर गाजीपुर से आनंद विहार आईएसबीटी जाने वाली सड़क पर भी पड़ा। यहां गाजीपुर से सीमापुरी अप्सरा बॉर्डर तक जाम लगा रहा। इसके अलावा पटपड़गंज, दयानंद मार्ग, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार अक्षरधाम तक वाहन बुरी तरह जाम में फंसे रहे।

गलियों से होकर अपने गंतव्यों तक पहुंचे वाहन चालक...
मुख्य सड़क पर जाम लगा तो दोपहिया वाहन चालकों ने कॉलोनियों की गलियों में अपनी बाइक व दोपहिया वाहन घुसा लिए। गलियों-गलियों घूमते हुए वह किसी तरह बाहर निकले और अपने गंतव्यों तक पहुंच सके। वहीं कार चालकों के अलावा दूसरे बड़े वाहन तो जहां खड़े थे वहीं के वहीं खड़े रहे गए। दोपहर को ही उनको जाम से निजात मिल सकी।

पुलिस के हाथ-पांव फूले...
पूरी पूर्वी दिल्ली में जाम लगा तो ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जल्दबाजी के चक्कर में कई जगह वाहन चालकों ने वाहनों को फंसा दिया। ऐसे में उनको निकलवाने में खासी दुश्वारी हुई। हालात को देखते हुए एनएच-24 की ओर जाने वाले कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। इससे वाहन चालकों को कई-कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ा।

एक जैसे काम को लेकर दूसरे गुट से थी प्रतिद्वंदिता
सूत्रों का कहना है कि रोहित गाजीपुर लैंड फिल साइट पर तैनात था। सूत्रों का कहना है कि कूड़े से निकलने वाले कीमती सामान को यह लोग चुपचाप बेच दिया करते थे। वहीं, एक अन्य गुट का भी यही काम था। इसको लेकर रोहित की उनसे तना-तनी चलती रहती थी। रविवार को रोहित ने उनके कुछ कर्मचारियों को पीट दिया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से रोहित की हत्या की गई। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस रुपयों की लेनदेन की बात कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed