फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory Know which roads will be closed in Delhi on Republic Day

Delhi Traffic Advisory : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़कर निकलें ट्रैफिक एडवाइजरी

Fri, 26 Jan 2024 05:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Jan 2024 05:44 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रों की सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory Know which roads will be closed in Delhi on Republic Day
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी की परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से प्रारंभ होगी और लाल किला मैदान पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट पर 9.30 बजे इससे संबंधित कार्यक्रम होगा। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत यातायात की व्यवस्था और प्रतिबंध रहेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उधर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रों की सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

परेड के चलते इन मार्गों पर यातायात का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
1- विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर 25 जनवरी, 2024 को 18.00 बजे से परेड की समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
2- रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी, 2024 को 22.00 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमित नहीं होगी।
3- सी-हेक्सागन-इंडिया गेट 26 जनवरी, 2024 को 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद रहेगा। 
4- 26 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमित नहीं होगी। परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को मुड़ने की अनुमित दी जाएगी। 

सड़क के उपोयगकर्ताओं से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अपनी सुविधा के लिए पहले ही अपनी यात्रा की योजना बना लें और 9.30 बजे से 13.00 बजे तक परेड मार्ग पर जाने से बचें।


Delhi Traffic Police Advisory
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed