{"_id":"693add3f1a891142c405a486","slug":"delhi-to-have-13-districts-and-chief-minister-rekha-gupta-says-governance-will-be-more-streamlined-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi 13 District: दिल्ली में अब 13 नए जिले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- शासन होगा और अधिक सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi 13 District: दिल्ली में अब 13 नए जिले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- शासन होगा और अधिक सुचारू
Thu, 11 Dec 2025 08:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:34 PM IST
सार
Delhi Districts Name List: दिल्ली कैबिनेट ने 11 दिसंबर को मौजूदा 11 राजस्व जिलों को 13 में बदलने के प्रस्ताव मंजूर कर उपराज्यपाल को भेज दिया है। जिससे एमसीडी के 12 जोन, एनडीएमसी व कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ सीमाएं एकरूप होंगी।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
राजधानी दिल्ली में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 11 जिलों की जगह 13 जिले हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शासन और अधिक सुचारू होगा। राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाएं अब एक जैसी होंगी।
एक प्रेस रिलीज के अनुसार, दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को दिल्ली के मौजूदा 11 रेवेन्यू जिलों को 13 नए रेवेन्यू जिलों में रीऑर्गेनाइज करने के ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दी। जो 12 एमसीडी जो, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ पूरी तरह से एक जैसे होंगे।
इसके अलावा, प्रभावी प्रशासन और पब्लिक सर्विस की आसान डिलीवरी के लिए विभिन्न विभागों की सीमाएं रेवेन्यू डिपार्टमेंट के साथ एक जैसी की जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शासन ज्यादा सुव्यवस्थित होगा। एक दिल्ली, एक सीमा, एक विंडो... यह फैसला सरकार को हर नागरिक के लिए करीब और आसान बनाता है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 13 जिले होंगे। साउथ ईस्ट, ओल्ड दिल्ली, नॉर्थ, नई दिल्ली, सेंट्रल, सेंट्रल नॉर्थ, साउथ वेस्ट, आउटर नॉर्थ, नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट, साउथ और वेस्ट। गजट नोटिफिकेशन 15 दिनों के भीतर प्रकाशित किया जाएगा। सभी 13 जिलों में वन-स्टॉप पब्लिक सर्विस के लिए मिनी सचिवालय होंगे। दिल्ली सरकार के अनुसार, यह सुधार जीवन की सुगमता में काफी सुधार करेगा, सर्विस डिलीवरी में तेजी लाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन