{"_id":"5d7f0e948ebc3e93dc47ee98","slug":"delhi-three-men-reach-pnb-branch-with-9-crore-rupees-demand-draft-to-encash-probe-reveals-it-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः जब बैंक पहुंचा 9.8 करोड़ का ड्राफ्ट तो लोग रह गए हैरान, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी चकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः जब बैंक पहुंचा 9.8 करोड़ का ड्राफ्ट तो लोग रह गए हैरान, सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी चकराई
Mon, 16 Sep 2019 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डिमांड ड्राफ्ट लेकर बैंक में कैश कराने पहुंचे तीन लोग
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के अधिकारी उस वक्त हैरत में पड़ गए जब तीन युवक उनके पास एक 9.8 करोड़ का ड्राफ्ट लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
ड्राफ्ट एवरेस्ट बैंक ने जारी किया था जो नेपाल में पंजाब नेशनल बैंक का सहयोगी है। हालांकि पुलिस और बैंक की जांच में यह पाया गया कि यह एक ठगी थी और ड्राफ्ट भी जाली था।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान यश सक्सेना(42), देवेंद्र सिंह मालवीय(47) और राजीव उपाध्याय के रूप में हुई है जो भोपाल के रहने वाले हैं। तीन आरोपियों में से दो एक बैंक के सेल्स स्टाफ हैं जो इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि जब तक बैंक उनकी जालसाजी पकड़ेगी तब तक वह उसे कैश करा चुके होंगे।
विज्ञापन
आरोपी लोगों के ड्राफ्ट क्लियर कराने और प्लॉट आदि के लिए लोन लेने में उनकी मदद करते रहे हैं। पूछताछ के दौरान सक्सेना और मालवीय ने बताया कि उन्होंने तीसरे आरोपी उपाध्याय की रेस्त्रां खोलने के लिए लोन लेने में भी मदद की थी। इसी के बाद तीनों दोस्त बन गए थे।