{"_id":"5d8b3f4b8ebc3e01734772e5","slug":"delhi-three-cops-suspended-and-suspect-identified-in-cctv-in-journalist-snatching-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से झपटमारी मामले में नया मोड़, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पत्रकार से झपटमारी मामले में नया मोड़, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Wed, 25 Sep 2019 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
घायल पत्रकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पत्रकार जॉयमाला के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को तीन दिन बाद भी बदमाशों को सुराग हाथ नहीं लगा है। चितरंजन पार्क थाना पुलिस घटनास्थल से विभिन्न कॉलोनियों की ओर जाने वाले रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ महिला पत्रकार के साथ लूटपाट मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह को नोटिस दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पत्रकार संघ ने पुलिस आयुक्त को बुधवार को पत्र लिखकर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चितरंजन पार्क थाना समेत स्पेशल स्टाफ की 15 पुलिस टीमें संदिग्धों को वेरिफाई कर रही हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने बहुत सारे कमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। कुछ सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद तो हुए हैं मगर हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट नहीं आई है।
दक्षिण जिला डीसीपी ने चितरंजन पार्क थाने में तैनात एएसआई अशोक, सिपाही सीताराम और सुखवीर को निलंबित कर लाइन में भेज दिया गया है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी घटनास्थल के समय अपनी बीट में नहीं थे। पत्रकार संघ ने स्पेशल पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की है।