फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three arrested for betting on South Africa-New Zealand cricket match

Delhi : साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार, खुलेआम चल रहा था धंधा

Sun, 09 Mar 2025 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 03:06 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न खातों में जमा किए गए 22.62 लाख रुपये, कॉल रिकॉर्डिंग के लिए साउंड बॉक्स, एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी के अलावा भारी संख्या में नोट पैड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Delhi: Three arrested for betting on South Africa-New Zealand cricket match
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे सेमी फाइनल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान किंगपिन मनीष सहानी, योगेश कुकरेजा और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न खातों में जमा किए गए 22.62 लाख रुपये, कॉल रिकॉर्डिंग के लिए साउंड बॉक्स, एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी के अलावा भारी संख्या में नोट पैड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि एएसआई गजेंद्र को खबर मिली थी कि पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे मैच पर दिल्ली में सट्टा लगाया जा रहा है। सट्टे की और जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी मनीष साहनी उर्फ सन्नी कर्मपुरा के मकान में सट्टा लगवा रहा है। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने डीएलएफ टॉवर्स, कर्मपुरा के मकान में छापेमारी की। वहां पुलिस को मनीष सहानी, योगेश कुकरेजा के अलावा सूरज मिले। यहां खुलेआम सट्टा बुक किया जा रहा था। 
विज्ञापन

पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मनीष का पुरानी कारों को खरीदने बेचने का काम था। उसे घाटा हुआ तो उसने सट्टे का धंधा शुरू कर दिया। वहीं योगेश 2021 से सट्टे के धंधे में लिप्त है। सूरज सट्टे के लिए आने वाले कॉल को देखता था। सारा रिकॉर्ड रखना इसका काम था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed