फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi The two-day session of the Delhi Legislative Assembly from today

Delhi: दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा करने के लिए रणनीति की तैयार

Mon, 04 Jul 2022 12:20 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

सोमवार को विधानसभा सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के विधायक जहां केंद्र सरकार की अग्निपक्ष योजना, एमसीडी एकीकरण को लेकर चुनाव टालने को लेकर सदन में हमलावर रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi The two-day session of the Delhi Legislative Assembly from today
दिल्ली विधानसभा सदन - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। इसे लेकर पक्ष व विपक्ष ने एक दूसरे को घेरने की रणनीति पूरी कर ली है। सत्ता पक्ष जहां केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर सकता है तो वहीं विपक्ष दिल्ली की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। साथ ही यह भी विपक्ष का मानना है कि दिल्ली सरकार चर्चा से बचना चाहती है इसी वजह से महज दो दिनों के लिए ही सत्र बुलाया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के विधायक जहां केंद्र सरकार की अग्निपक्ष योजना, एमसीडी एकीकरण को लेकर चुनाव टालने को लेकर सदन में हमलावर रहेंगे। सत्ता पक्ष के विधायक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कामकाज के तरीके से भी नाखुश है। लिहाजा इसपर भी टिका-टिप्पणी होगी।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष सदन में विकाश के कार्यो से भी अवगत कराएंगी। वहीं विपक्ष भी इन सभी मुद्दे पर जबाव देने की तैयारी में है। दिल्ली पानी की समस्या को लेकर भाजपा विधायक सदन में हंगामा कर सकते है। इसी तरह बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव पर भी सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच टकराहट की संभावना है। उधर, प्रदेश भाजपा की तरफ से भी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर विरोध-प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप सूत्रों का कहना है कि सत्र के दौरान केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। क्योंकि इसके पूर्व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके साथ ही सरकार दिल्ली रोजगार बजट में किस तरह से युवाओं को रोजगार देने की योजना तैयार की है इससे अवगत कराया जाएगा।

उधर, भाजपा विधायक दल ने एक बैठक कर विधानसभा सत्र के दौरान रणनीतिक मुद्दे तैयार कर लिए। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी कहा है कि भाजपा दिल्ली सरकार बेनकाब करती रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती दी है कि वह दिल्ली की समस्याओं पर विधानसभा में चर्चा करा लें। भाजपा एक-एक समस्या पर इस सरकार को नाकाम साबित करके दिखा देगी।

विधानसभा सत्र में जनता की समस्याओं पर चर्चा कराने से सरकार भागती रही है। विपक्ष जब भी बिजली, पानी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर चर्चा की कोशिश करता है तो सरकार उससे भाग उठती है। बावजूद दिल्ली प्रदेश भाजपा और भाजपा विधायक दल सरकार की पोल खोलने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देता। नई शराब नीति के तहत गली-गली में शराब की दुकान खुली, विरोध हुआ तो करीब आधे ठेके नहीं खुल सके। किराड़ी में कागजी अस्पताल की पोल खोली गई। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 3760 ओवरएज बसों का खुलासा किया गया।

बिधूड़ी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया किसी खुशफहमी में न रहें कि दिल्ली में उनकी पोल खोलने का कोई प्रयास असफल हुआ है। उपमुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो दिल्ली की समस्याओं पर विधानसभा में बहस कराकर देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed