{"_id":"62b89a4bb1286d28427361a3","slug":"delhi-the-car-riding-attacker-fired-at-the-bus-driver-for-not-giving-the-side-the-police-registered-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: साइड नहीं देने पर कार सवार हमलावर ने बस चालक पर चलाई गोली, घटना वाहन के सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: साइड नहीं देने पर कार सवार हमलावर ने बस चालक पर चलाई गोली, घटना वाहन के सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sun, 26 Jun 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:11 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक हमलावर बस पर गोली चलाता है। फिर बस को रोककर उसमें सवार हो जाता है। हमलावर चालक की कनपटी में पिस्टल लगाकर उसे गोली मारने की धमकी देता है। उसके बाद वह चला जाता है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना इलाके में साइड नहीं देने पर कार सवार युवक ने एक क्लस्टर बस चालक पर गोली चला दी। गोलीबारी में चालक बाल-बाल बच गया। हमलावर बस में चढ़कर चालक के कनपटी में पिस्टल लगा दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक हमलावर बस पर गोली चलाता है। फिर बस को रोककर उसमें सवार हो जाता है। हमलावर चालक की कनपटी में पिस्टल लगाकर उसे गोली मारने की धमकी देता है। उसके बाद वह चला जाता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना बवाना इलाके की है। चालक के कार चालक को साइड नहीं देने पर कार सवार बदमाश बस को ओवरटेक करता है। बस के आगे कार लगाने की वजह से चालक को बस रोकनी पड़ती है। बस के रोकते ही हमलावर बस के शीशे पर गोली चलाता है। चालक किसी तरह से अपने आप को बचाता है। उसके बाद हमलावर बस में चढ़कर उसके कनपटी में पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देता है और वहां से चला जाता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर वारदात में शामिल हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन