{"_id":"5eca012a8ebc3e90a833311e","slug":"delhi-temperature-reaches-46-degree-celsius-no-relief-in-time-to-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पारा पहुंचा 46 के पार, राहत के नहीं हैं आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पारा पहुंचा 46 के पार, राहत के नहीं हैं आसार
Sun, 24 May 2020 10:37 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 May 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शनिवार को पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया जोकि सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, सफदरजंग मानक केंद्र पर तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। अभी सप्ताह भर दिल्ली में राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लू के थपेड़ों के कारण दिल्ली वालों की परेशानी और बढ़ सकती है। शनिवार सुबह से ही राजधानी में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का गला सूखना शुरू हो गया था।
सूरज की तपिश के कारण घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं, लू के थपेड़ों के कारण दोहरी मार झेलनी पड़ी। राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आद्रता का स्तर 64 फ़ीसदी रहा। हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी 28 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है।
29 और 30 मई के आसपास 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को आया नगर में 46. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में 44. 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। पालम में 45. 6 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 44. 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।