फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Teachers' Council's workshop concludes

Delhi NCR News: दिल्ली अध्यापक परिषद का अभ्यास वर्ग संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
- शिक्षा, संगठन मजबूती और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुआ मंथन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दिल्ली इकाई दिल्ली अध्यापक परिषद की ओर से हरि नगर स्थित महाशय चुन्नी लाल सरस्वती बाल विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज विषय को केंद्र में रखकर संगठन मजबूती, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा, सेवा नियम और कार्यकर्ता निर्माण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। महेंद्र कपूर ने विद्यालयों को राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र बताया, जबकि प्रो. गीता भट्ट ने शिक्षा क्षेत्र में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह उत्तम ने सामाजिक समरसता, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्र जीवन के लिए आवश्यक बताया। डॉ. चांद किरण सलूजा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर विचार रखे, जबकि प्रो. राजेश जांगिड़ ने कार्यकर्ता निर्माण और व्यवहार विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में सेवा नियमों, मीडिया की भूमिका और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। अभ्यास वर्ग में दिल्ली के विभिन्न शैक्षिक निकायों से जुड़े 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed