फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Taxi driver dies under suspicious circumstances in Chhawla

Delhi : छावला में टैक्सी चालक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव; आजादपुर मंडी में जानलेवा हमला

Mon, 05 Aug 2024 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 07:01 AM IST
सार

उसकी शिनाख्त अमित रावत के रूप में हुई है। उसका शव घर में मिला है। घटना के बाद से उसकी पत्नी गायब है। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Delhi: Taxi driver dies under suspicious circumstances in Chhawla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छावला इलाके में रविवार सुबह 33 साल के टैक्सी चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त अमित रावत के रूप में हुई है। उसका शव घर में मिला है। घटना के बाद से उसकी पत्नी गायब है। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक फ्लैट में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस श्याम विहार स्थित फ्लैट पर पहुंची। जहां युवक मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं था। मृतक की शिनाख्त अमित रावत के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि अमित अपनी पत्नी करिश्मा के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था। वह पेशे से टैक्सी चालक था। घटना के बाद से उसकी पत्नी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि अमित का अपनी पत्नी से घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या का शक घटना के बाद से फरार उसकी पत्नी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान न हटाने पर युवक पर जानलेवा हमला
आजादपुर मंडी से दुकान हटाने से मना करने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने गुलाब नवी (38) की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिचित ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, गुलाब परिवार के साथ आदर्श नगर के सराय पिपल थला स्थित झुग्गी में रहकर आजादपुर मंडी के डी ब्लॉक में मेन रोड पर पांच साल से लहसुन की दुकान चलाता है। आरोप है कि कुछ दिन से पड़ोसी सद्दाम भी पास ही लहसुन की दुकान करने लगा। ग्राहक के नहीं आने से एक अगस्त को सद्दाम ने गुलाब को दुकान हटाने के लिए कहा, लेकिन गुलाब ने कहा कि वह पांच साल से यहां दुकान लगा रहा है। अगले दिन गुलाब दुकान पर मौजूद था। 

इसी दौरान सद्दाम व उसके पिता 
अनसार उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि अनसार ने उसे पकड़ लिया और सद्दाम ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गुलाब के लहूलुहान होने पर दोनों आरोपी पिता-पुत्र वहां से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


दादरी में जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
गोरक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले की न्यायालय के आदेश पर बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वेद नागर ने बताया कि तीन माह पहले अप्रैल में उनके फोन पर अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने व डासना मंदिर के महंत से नजदीकी होने के लिए धमकाया। उनके द्वारा गो तस्करों पर दर्जनों मुकदमे भी कराए गए है। वह हत्या के मुकदमे में गवाह भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed