{"_id":"b2d795d05684fc974155f21df441b76a","slug":"delhi-tamil-youth-forum-boycott-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तमिल यूथ फोरम ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तमिल यूथ फोरम ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 May 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को बुलाया जाना तमिलभाषी नागरिकों का अपमान और नाइंसाफी है।
विज्ञापन
यह कहते हुए दिल्ली तमिल यूथ फोरम के बैनर तले जंतर-मंतर पर धरना दे रहे लोगों ने भारत में बनने जा रही सरकार के निमंत्रण के फैसले पर आक्रोश व्यक्त किया।
साथ ही तमिलनाडु से निर्वाचित सांसदों से शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की मांग की। इस संबंध में फोरम के सचिव के लेनिन ने कहा कि राजपक्षे एक युद्ध अपराधी हैं।
विज्ञापन
वे हजारों तमिलों के हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में उन्हें इस समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाना चाहिए।