फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Survey will be conducted to understand the mental and emotional behavior of children

दिल्ली: बच्चों के मानसिक व भावनात्मक व्यवहार को समझने के लिए होगा सर्वे

Sat, 22 Jan 2022 04:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jan 2022 04:36 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण बच्चों में आए बदलाव को  सरकार समझेगी। सर्वे के आधार पर हैप्पिनेस करिकुलम को अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: Survey will be conducted to understand the mental and emotional behavior of children
बंगलूरू में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए परिवार के साथ कतार में खड़ी बच्ची। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान बच्चों में मानसिक-भावनात्मक व्यवहार को समझने के लिए पूरी दिल्ली में सर्वे होगा। सरकार की ओर से आयोजित इस सर्वे में कोरोना के कारण बच्चों पर हुए प्रभाव की जांच की जाएगी। इस सर्वे के आधार पर हैप्पीनेस करिकुलम को विशेषज्ञों की  मदद से अपडेट किया जाएगा, जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक व भावनात्मक पहलू का भी ध्यान रखा जा सके। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। यह दो साल स्कूली बच्चों के लिए काफी तनावपूर्ण रहे। स्कूलों के बंद होने के कारण बच्चों की पूरी दुनिया घर पर ही सिमट कर रह गई है।  कोरोना के कारण बच्चों में भय और तनाव की स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को दोबारा सामान्य स्थिति में लाने के लिए उनकी मनोदशा को समझना बेहद जरुरी है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़े स्तर पर एक अध्य्यन करने का निर्णय लिया है, ताकि यह समझा जा सके कि पिछले दो साल में बच्चों की मानसिक और भावनात्मक स्थिति में किस प्रकार के बदलाव आए हैं। साथ ही उनके बेहतर के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि हैप्पीनेस करिकुलम ने  स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के मानसिक व भावनात्मक पहलू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अध्ययन के आधार पर सरकार विशेषज्ञों की मदद से हैप्पीनेस करिकुलम में कुछ बदलाव कर नई गतिविधियों और कहानियों को जोड़कर उसे अपडेट करने का काम करेगी, जिससे महामारी की मुश्किल स्थिति में भी बच्चे अपने तनाव व डर  पर काबू करना सीख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed