फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sultanpuripooth kalan village firing at man by five people admitted in hospital police probe on

Delhi: पूथ कलां में सुबह-सवेरे ही युवक पर पांच लोगों ने बरसाईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Feb 2023 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Feb 2023 10:08 AM IST
सार

पुलिस के पहुंचने तक घायल को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। घायल युवक की पहचान संदीप (33) पुत्र सुरेश निवासी पूथ कलां के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi sultanpuripooth kalan village firing at man by five people admitted in hospital police probe on
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सुल्लानपुरी थानाक्षेत्र का पूथ कलां गांव सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां लोगों ने एक युवक पर सुबह करीब 6.00 बजे गोलियां बरसाकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को करीब 6.28 बजे मिली। जानकारी मिलते ही सुल्तानपुरी थाने के एसएचओ अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। पूथ कलां के मेन बस स्टैंड की मेन गली में पहुंचकर उन्होंने वहां से 7.62 एमएम के दो खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने तक घायल को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। घायल युवक की पहचान संदीप (33) पुत्र सुरेश निवासी पूथ कलां के रूप में हुई है। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो घायल संदीप का बयान लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि उस पर पांच लोगों दीपक, शिवम, मिंटू, विक्रम और काला ने गोलियां चलाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जांच के लिए बाहरी जिला पुलिस की मोबाइल क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई है जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed