{"_id":"5fa18e5cc7c7cb3bd4060a34","slug":"delhi-strike-of-north-corporation-hospitals-nurses-continues-for-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : उतरी निगम के अस्पतालों की नर्सों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : उतरी निगम के अस्पतालों की नर्सों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Tue, 03 Nov 2020 10:37 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करतीं नर्स
- फोटो : amar ujala
वेतन ना मिलने के विरोध में उतरी निगम के अधीन हिंदूराव, कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू टीबी अस्पताल की सभी नर्स मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी के अलावा सभी विभागों में काम बंद रखा गया। ऐसे में में यहां इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी हुई। नर्सों का कहना है कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष इंदुमती ने बताया कि महापौर के आश्वासन के बाद भी अभी तक वेतन नहीं मिला है। हड़ताल होने से अस्पतालों में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है, लेकिन निगम इस और ध्यान नहीं दे रहा है। निगम ने नर्सो का सिर्फ़ जुलाई माह तक का वेतन जारी किया है। सभी 600 नर्स तीन महीने से बिना वेतन के काम कर रही हैं।
विज्ञापन
अब घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है । हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यदि जल्द ही वेतन नहीं मिला तो आने वाले दिनों में नर्स भूख हड़ताल भी शुरू करेंगी। इस मामले में उतरी निगम के महापौर जयप्रकाश का कहना है कि वेतन के मुद्दे को लेकर जल्दी ही समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन