फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi streets would be developed like european cities kejriwal meets pwd ministers finalize project

यूरोपियन शहरों की तर्ज पर होगा दिल्ली की सड़क का विकास, निर्माण करने वाली एजेंसी की होगी ये जिम्मेदारीः केजरीवाल

Thu, 12 Nov 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi streets would be developed like european cities kejriwal meets pwd ministers finalize project
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग( पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ यूरोपियन शहरों की तर्ज पर दिल्ली की सड़कों को बनाए जाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में केजरीवाल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिन्हित सड़कों पर आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सड़कों के रीडिजाइन को लेकर कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी इस प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा करें।उन्होंने कहा कि सड़कों का विकास बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर(बीओटी) की तर्ज पर किया जाएगा। इसके तहत निर्माण करने वाली एजेंसी सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 साल तक संभालेंगी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत सात सड़कों का काम दिसंबर 2020 तक पूरा होना था, लेकिन महामारी की वजह से यह काम नहीं हो सका है। ऐसे में इनकी समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2021 कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार दिल्ली की 100 फीट चौड़ी और 500 किलोमीटर लंबी सड़कों को यूरोपीयन शहरों की तर्ज पर खूबसूरत बनाने का काम कर रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गत वर्ष नवंबर में पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुछ सड़कों को  री-डिजाइन करने के लिए मंजूरी दी थी।

इसमें राजधानी की पायलट प्रोजेक्ट के तहत साथ सड़कों को चिन्हित कर उन्हें खूबसूरत बनाने का काम किया जाना है। हाल ही में केजरीवाल ने चांदनी चौक की सड़क को भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत चौड़ा कर इस योजना को विस्तार दिया था।

योजना के अनुसार पहले से बेहतर हो जाएंगी दिल्ली की सड़कें

सड़कों को री-डिजाइन करने से सड़क से विभिन्न प्रकार की समस्या खत्म हो जाएगी। इसमें बोतल नेक से लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल हैं। वर्तमान में यदि कोई सड़क चार से तीन या फिर छह से चार लेन की हो जाती है तो इससे सड़क पर वाहनों का अधिक दबाव पड़ जाता है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी हो जाती है। ऐसे में सड़कों को डिजाइन कर चौड़ा किया जाएगा साथ ही फुटपाथ व नोन मोटर व्हीकल (एनएमवी) के लिए भी जगह बनाई जाएगी। वहीं, फुटपाथ को पांच फुट से बढ़ाकर 10 फुट किए जाने का भी प्रावधान है।

सड़क किनारे बढ़ाई जाएगी हरियाली
सड़कों को री-डिजाइन करने के साथ-साथ किनारों पर हरियाली को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा नालों के अंदर री हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी जिससे बारिश के पानी को जमीन में रिचार्ज किया जा सके। इसके साथ ही सड़क किनारे फर्नीचर भी लगाए जाने हैं। निर्माण के तहत सड़क किनारे पूरी तरह से घास लगाने की योजना है जिससे सड़क पर बिल्कुल भी धूल उड़ने की समस्या न हो। 

री-डिजाइन के बाद सड़कों पर होगी यह प्रमुख व्यवस्था
पार्किंग के लिए चिन्हित स्थान
ग्रीन बेल्ट
साइकिल लेन
पैदल पथ लेन
रिक्शा के लिए पार्किंग
खुली जगह 
सड़क से पार्क का खुला नजारा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed