फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Stones thrown at trains 363 times in ten months this year

Delhi : इस साल 10 माह में ट्रेनों पर 363 बार पत्थर फेंके, आरपीएफ ने इस सिलसिले में 230 लोगाें को किया गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 03:29 AM IST
सार

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष के शुरुआती 10 माह में रेलगाड़ियों पर हैरतअंगेज तरीके से 363 बार पत्थरबाजी की गई।

विज्ञापन
Delhi: Stones thrown at trains 363 times in ten months this year
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह हकीकत है कि दूरदराज इलाकों की तरह राजधानी में रेलगाड़ियां पत्थरबाजों के निशाने पर रहती हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष के शुरुआती 10 माह में रेलगाड़ियों पर हैरतअंगेज तरीके से 363 बार पत्थरबाजी की गई। दिल्ली में फैले रेलवे के जाल की बदौलत रेलगाड़ियां राजधानी के कई इलाकों से गुजरती हैं। शरारती तत्व मौका मिलते ही इनको अपना शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस वर्ष पत्थरबाजी के संबंध में 363 मामले दर्ज कर 230 लोगों काे गिरफ्तार किया है। इन हमलों के मामले में कई बार नाबालिगों को भी पकड़ा जाता है, लेकिन बाद में उम्र का फायदा उठा कर कार्रवाई से बच जाते हैं। इन हमलों में दर्जनों लोग घालय भी हुए हैं। लेकिन आरपीएफ के रिकाॅर्ड में इस वर्ष छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकने के कई कारण सामने आए हैं। कई मामलों में पटरियों के पास खेल रहे बच्चे गुजरने वाली ट्रेनों पर पत्थर फेंकते हैं। कई मामलों में शराबी और अपराधी भी पत्थर फेंकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed