{"_id":"5fe0b70d8ebc3e3b8e184cd9","slug":"delhi-special-cell-busted-interstate-gang-arrested-two-with-heroin-worth-2-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्पेशल सेल ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्पेशल सेल ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा
Mon, 21 Dec 2020 08:24 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपये की कीमत बताई जा रही है। हेरोइन म्यामार से मणिपुर होकर भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचती थी। आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल सैट व सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों की पहचान किदवई नगर, जिला बांदा, यूपी निवासी आलोक त्रिपाठी(36) और मणिपुर निवासी मो. अनवर अली(58) के रूप में हुई है। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने दोनों को श्मशान घाट के पास, शालीमार बाग से 20 दिसंबर को उस समय पकड़ लिया जब ये हेरोइन की खेप देने दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
इन दोनों को हेरोइन की ये खेप मणिपुर निवासी नजीर व वारिस ने दी थी। गिरफ्तार दोनों ही आरोपी चार-पांच वर्षों से हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। आलोक आसिफ व परवेज के कहने पर हेरोइन की सप्लाई करने लगा था। वह इन दोनों के कहने पर यूपी व दिल्ली में हेरोइन सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के चकमा देने के लिए ये तस्कर हेरोइन को बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर सप्लाई करते थे। मो. अनवर भी नजीर व वारिस के कहने पर चार वर्षों से हेरोइन की सप्लाई कर रहा था।
200 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
अपराध शाखा की नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर राममनोहर की टीम ने महिला प्रवीण(40) और गुलबाबू उर्फ पप्पू(33) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन व 2.20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों को मोती नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।