फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Six-year-old girl dies after drowning in a water-filled plot

Delhi: पानी से भरे प्लॉट में डूबकर छह साल की बच्ची की मौत, खेलने के लिए घर से निकली थी... फिर न हो सकी वापसी

Sat, 25 Oct 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Six-year-old girl dies after drowning in a water-filled plot
demo - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर के रामा विहार इलाके में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की शिनाख्त प्रियांशी के रूप में हुई है। घटना के समय बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी और उसके बाद गायब हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम छह बजे रामा विहार निवासी मनोज कुमार ने 112 नंबर पर अपनी छह साल की बेटी प्रियांशी के गायब होने की शिकायत की। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शाम को घर से खेलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि मनोज के घर के पास का इलाका जलमग्न था। वहां खाली प्लॉट में जलभराव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर वहां की तलाशी ली। कुछ देर बाद बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पानी से निकालने के बाद पुलिस बच्ची को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने में अनिच्छा दिखाई लेकिन बाद में वह मान गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवारवालों ने बताया कि मनोज जूता की फैक्टरी में काम करता है। प्रियांशी पहली कक्षा में पढ़ती थी। मनोज का परिवार चार माह से किराये के मकान में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed