{"_id":"6abc1da84c625a50c90479ce","slug":"delhi-mob-beats-three-people-on-suspicion-of-theft-one-dies-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चोरी के शक में भीड़ ने तीन को पीटा, एक की मौत, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चोरी के शक में भीड़ ने तीन को पीटा, एक की मौत, दो घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
Wed, 30 Sep 2026 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:51 AM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहबाद डेयरी इलाके में चोरी की कोशिश के संदेह में लोगों ने 21 वर्षीय युवक को पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक हसन मंगल के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन घायलों को अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने हसन मंगल को मृत घोषित किया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। डीसीपी सक्सेना ने यह भी बताया कि मंगल को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने ने बदमाश घोषित किया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार-पांच संदिग्ध लोग चोरी के इरादे से इलाके में घुसे थे। वे संभवतः एक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर आए और उन्होंने संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया। कुछ चोर भागने में सफल रहे, लेकिन तीन को लोगों ने पकड़कर पीटा। इस दौरान मंगल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बाहरी-उत्तरी जिला के डीसीपी शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने पिटाई करने वाले पांच स्थानीय आरोपियों को पकड़ लिया है। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन