{"_id":"63e49d7f6d30f9b9830666dd","slug":"delhi-shopkeeper-in-kotla-mubarakpur-do-obscene-act-with-11-year-old-boy-victim-shout-to-escape-police-probing-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेशर्म पप्पन: 11 साल के बच्चे को देखते ही कपड़े उतारने लगा दुकानदार, मासूम ने खुद को ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेशर्म पप्पन: 11 साल के बच्चे को देखते ही कपड़े उतारने लगा दुकानदार, मासूम ने खुद को ऐसे बचाया
Thu, 09 Feb 2023 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:45 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा बीती रात घर के पास वाले दुकानदार से सामान लेने गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटला मुबारकपुर इलाके में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा बीती रात घर के पास वाले दुकानदार से सामान लेने गया था। बच्चा जब दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार पप्पन शर्मा (45) ने बच्चे के सामने ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
यह देखकर बच्चे ने चिल्लाकर परिजनों को बुला लिया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस बच्चे की काउंसलिंग करा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के समय शराब के नशे में था।
विज्ञापन