{"_id":"6ab27831bfc7cfe00a0013dd","slug":"preparations-for-ganpati-visarjan-intensify-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1162-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गणपति विसर्जन की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गणपति विसर्जन की तैयारियां तेज
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गणेश महोत्सव अंतिम चरण में है और बप्पा की विदाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई सामुदायिक स्थलों पर विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पर्यावरण अनुकूल तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। प्रशासन और समितियां व्यवस्थाओं में जुटी हैं।
पंडालों में भंडारे, आकर्षक झांकियां, आरती और भजन-कीर्तन का दौर जारी है। लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, मयूर विहार, पटपड़गंज, भजनपुरा, शास्त्री पार्क और घोंडा के पंडालों में सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु परिवार सहित दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पंडालों में विशेष प्रसाद वितरण, सामूहिक आरती और भजन संध्या की तैयारियां की गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि विसर्जन तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। संवाद