फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Seven including AAP councillor arrested for gambling

Delhi : जुआ खेलते आप पार्षद सहित सात गिरफ्तार... मिले 4.35 लाख रुपये, भाजपा ने किया तुरंत दागी 'मिसाइल'

Mon, 21 Jul 2025 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:31 AM IST
सार

इस मामले में महिला समेत छह अन्य को भी पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: Seven including AAP councillor arrested for gambling
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस ने एक कार्यालय में जुआ खेल रहे आम आदमी पार्टी के एक निगम पार्षद जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला समेत छह अन्य को भी पकड़ा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामले में पुलिसकर्मी की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार शनिवार शाम को कादीपुर गांव स्थित एक कार्यालय में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। टीम ने उस कार्यालय पर छापेमारी की। वहां सात पुरुष और एक महिला ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने नकदी और ताश के पत्ते छिपाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने सभी को काबू में कर लिया। इस दौरान एक आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने छापेमारी की पुष्टि की है। छानबीन के दौरान पुलिस को 4.35 लाख रुपये, ताश के पत्तों के दो बंडल और अन्य सामान मिले। पूछताछ में पता चला कि निगम पार्षद यहां अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कार्यालय किसका है और यहां जुआ अड्डा चलाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कर रही है एजेंसियों का दुरुपयोग : आप

स्वरूप नगर से अपने पार्षद जोगिंदर सिंह बंटी की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पलटवार किया है। आप ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को बदनाम करने और दबाव में लाने के लिए किया जा रहा है।

आप ने एक बयान में कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा ने देश में ऐसा माहौल बना दिया है जहां केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस हर दिन राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करती हैं। यदि कोई भी आरोप भाजपा के नियंत्रण वाली एजेंसी की ओर से लगाया जाता है, तो उसकी सच्चाई पर टिप्पणी करना बेहद कठिन हो गया है।

भाजपा ने हमला बोला

आम आदमी पार्टी के पार्षद जोगिंदर सिंह बंटी की जुआ खेलते व खिलवाते हुए गिरफ्तारी पर भाजपा ने हमला बोला है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सत्ता से हटने के बाद अब आम आदमी पार्टी का असली चेहरा खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने पूछा कि आम आदमी पार्टी क्या इस शर्मनाक घटना की जिम्मेदारी लेगी या हमेशा की तरह इसे भी भाजपा की साजिश बताकर रफादफा करेगी?

सचदेवा ने कहा कि जो पार्टी कभी ईमानदार राजनीति का दावा करती थी, उसके नेता आज अपराध, भ्रष्टाचार और अनैतिकता के प्रतीक बन चुके हैं। राशन घोटाला, शराब नीति घोटाला, फर्जी डिग्री से लेकर यौन उत्पीड़न तक मामलों में आप नेताओं के कारनामों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सौरभ भारद्वाज और अरविंद केजरीवाल इस पार्षद को पार्टी से निकालने का साहस दिखाएंगे या फिर चुप्पी साधे रहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed