फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sealing 48 hours ultimatum to empty shops in Mayapuri

सीलिंग: मायापुरी में दुकानें खाली करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम

Mon, 15 Apr 2019 04:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Apr 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi sealing 48 hours ultimatum to empty shops in Mayapuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मायापुरी में एक बार फिर सीलिंग शुरू होगी। डीपीसीसी ने इलाके की 812 औद्योगिक इकाइयों और दुकानों के बाहर सीलिंग का नोटिस चस्पां कर दिया है। 13 अप्रैल को जारी नोटिस में दुकानों और औद्योगिक इकाइयों को खाली करने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर इनवायरमेंटल डैमेज कंपनशेसन (र्डडीसी) का नोटिस चस्पा कर 50-50 लाख रुपये जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इलाके में दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर चस्पा नोटिस की मियाद सोमवार को खत्म हो जाएगी। इसके देखते हुए कारोबारियों ने औद्योगिक इकाइयों और दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। जिन्हें सामान रखने की जगह नहीं मिल रही है उनमें से कई कम कीमत पर पार्ट्स और स्क्रैप बेचकर जगह खाली करने की तैयारी में जुट गए हैं। इधर रविवार को पूरे इलाके में दिन भर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


 कारोबारी सुखदिल ने बताया कि पहले एमसीडी ने नोटिस भेजकर एक-एक लाख रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई शुरू होने पर भी इकाइयों के बाहर सीलिंग के नोटिस के साथ साथ लाखों का जुर्माना लगाया गया है। कई इकाइयों पर एनवॉयरमेंटल डैमेज कंप्नशेसन (ईडीसी) का नोटिस लगाते हुए 50 लाख रुपये बतौर जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कारोबारी बलजीत सिंह का कहना है कि उनलोगाें को सीलिंग की कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। जबकि आमतौर पर कार्रवाई से पहले नोटिस जारी कर वक्त दिया जाता है। वहीं विक्रम सिंह ने बताया कि दुकानें खाली करने के लिए न तो वक्त दिया गया और न ही कोई वैकल्पिक स्थान। यह प्रदूषण पर रोक लगाने की दिशा में उठाया गया कदम है या कारोबार बंद करने की। इनमें कुछ ऐसी भी दुकानें हैं, जिनमें सीएनजी किट या स्पेयर पार्ट्स की बिक्री की जाती है। 

अहम है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के आदेश पर शनिवार को मायापुरी फेस-दो में सीलिंग करने पहुंची टीम से दुकानदारों और कारोबारियों का विवाद हो गया। विरोध बढ़ने पर हालात बेकाबू हो गए थे। पथराव और लाठीचार्ज के बाद सीलिंग की कार्रवाई रोक दी गई थी। 


आज खत्म होगी नोटिस की मियाद 
शनिवार को कार्रवाई के बाद इलाके में कई इकाइयों के बाहर नोटिस चस्पा की गई है। 48 घंटे के नोटिस की मियाद सोमवार को खत्म हो जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद किसी भी वक्त टीम की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed