फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi sdma meeting Central Govt rolled back its order mandating COVID-19 patients to visit Covid care centers for health assessment

दिल्ली: एसडीएमए की बैठक में होम आइसोलेशन की एसओपी में बदलाव को मंजूरी, गृह मंत्रालय ने 21 जून को लिया था फैसला

Thu, 25 Jun 2020 06:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 25 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi sdma meeting Central Govt rolled back its order mandating COVID-19 patients to visit Covid care centers for health assessment
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : ANI

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को एसडीएमए की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव उन सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में जाना आवश्यक होगा जिनके पास घर में एक दूसरे से शारीरिक रूप से अलग रहने और दूसरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एसडीएमए ने कोरोना के स्थानीय प्रसार को रोकने और लोगों को समय पर स्वास्थ सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से होम आइसोलेशन की एसओपी में बदलाव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

 
इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्वारंटीन सेंटर जाने की व्यवस्था को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। अब दिल्ली में फिर से वही व्यवस्था लागू हो गई है कि अगर आपको कोरोना है तो आप अपने घर पर ही रहें, वहीं आकर मेडिकल की टीम आपकी जांच करेगी।



केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आज एसडीएमए की बैठक में कोरोना रोगियों के होम क्वारंटीन पर लिया गया फैसला, 21 जून को गृह मंत्री द्वारा लिए गए निर्णय की पुन: पुष्टि है। इसके बारे में 22 जून को दिल्ली सरकार को सूचित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed