{"_id":"62be636c303007264b06317e","slug":"delhi-schools-opened-after-summer-vacation-students-were-seen-following-kovid-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले, विद्यार्थी करते दिखे कोविड प्रोटोकॉल का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले, विद्यार्थी करते दिखे कोविड प्रोटोकॉल का पालन
Fri, 01 Jul 2022 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:31 AM IST
सार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर भी है। हालांकि स्कूल संचालकों का कहना है कि स्कूल खुलने पर पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
रामजस स्कूल में जाते विद्यार्थी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में करीब डेढ़ माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार से स्कूल खुल गए। इस दौरान सभी विद्यार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते दिखे। कुछ निजी स्कूल चार जुलाई से खुलेंगे। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद पहली बार तय समय से स्कूल खुले हैं। पूसा रोड स्थित रामजस स्कूल के बाहर विद्यार्थी मास्क पहने देखे गए।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं, ऐसे में अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर भी है। हालांकि स्कूल संचालकों का कहना है कि स्कूल खुलने पर पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है। कक्षाओं को सैनिटाइज करने का काम भी हो चुका है। स्कूलों की ओर से पहले ही बच्चों से अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य को जमा करवा लिया गया है।
विज्ञापन
मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन के प्रिंसिपल डॉ. सतबीर ने बताया कि इस माह बच्चों के यूनिट टेस्ट होंगे, जिनकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों को ऑफलाइन ही टेस्ट देने हैं।
विज्ञापन
महामारी के कारण टेस्ट के दौरान बच्चों के बैठने की व्यवस्था इस तरह से करेंगे कि जो बच्चा जिस कमरे में हैं वहीं से बैठकर परीक्षा देगा। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि यह एक दो दिन में बच्चों की उपस्थिति को देखने के बाद इसका पता चल पाएगा। वहीं कई निजी स्कूलों में अभी स्कूल इमारत की मरम्मत और रख-रखाव का काम चल रहा है।