Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s Nangloi police arrested fugitive accused after 22 years

22 साल बाद पकड़ा गया आरोपी : 39 की उम्र में दर्ज हुआ था मामला, अब है 61 का, पुलिस को ऐसे देते आ रहा था चकमा

Sun, 18 Sep 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Sep 2022 11:11 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को कपूरथला पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईजीआई एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Delhi s Nangloi police arrested fugitive accused after 22 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की नांगलोई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा आरोपी को 22 साल के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कपूरथला पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईजीआई एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। नांगलोई थाना पुलिस ने आरोपी को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपूरथला पंजाब निवासी रोशन सिंह (61) के रूप में हुई है। बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि नांगलोई थाना में तैनात पुलिस टीम भगोड़ा बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करती है। पुलिस टीम को पता चला कि आईजीआई एयरपोर्ट में साल 1994 में रोशन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। साल 2000 में पटियाला हाउस कोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। 16 सितंबर को एक सूचना पर थाना प्रभारी प्रभु दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कपूरथला के भानु लंगा गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed