{"_id":"5d7eb3a98ebc3e0140317cdb","slug":"delhi-s-largest-health-fair-from-october-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का सबसे बड़ा स्वास्थ्य मेला 18 अक्तूबर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का सबसे बड़ा स्वास्थ्य मेला 18 अक्तूबर से
Mon, 16 Sep 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 18 से 20 अक्तूबर तक 26वां परफेक्ट हेल्थ मेला नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें लोगों को सभी तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी, वहीं स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मेला ‘फिट इंडिया -फिट दिल्ली और नुकसान में कमी’ की थीम पर होगा।
विज्ञापन
हार्ट केयर फाउंडेशन का यह अनूठा मेला स्वास्थ्य विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जिसमें चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियां एक साथ उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेले में 30 से अधिक वैज्ञानिक भाग लेंगे जो अध्यापकों, स्कूली बच्चों और आम जनता को चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान और कम खर्च में बच्चों को शिक्षित करने के सरल तरीके बताएंगे।
विज्ञापन
खगोल विज्ञान के कुछ पहलुओं का भी सजीव चित्रण किया जाएगा। कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से करीब 180 कारीगर अपनी हस्तकला और हथकरघा के कौशल को प्रदर्शित करेंगे।
परिवहन और पर्यावरण मंत्रालय लोगों को वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण की हानियों से रूबरू कराएगा। विश्व के 19 देश अपने यहां के स्वास्थ्य मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा दिल्ली रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर बेसिक कार्डिएक लाइफ स्पोर्ट सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
मेले में मरीजों की मुफ्त एंजियोग्राफी होंगी वहीं दिल के ऑपरेशन और आंखों के ऑपरेशन के लिए मरीज चयनित किए जाएंगे। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्मृति में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा। मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पेट के कीड़े मारने की दवा मुफ्त दी जाएगी।