फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's industrial areas will connect with global market says Delhi cm Arvind kejriwal to Amar Ujala in a special interview

विशेष बातचीत में केजरीवाल का एलानः वैश्विक बाजार से जुड़ेंगे दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र

Sat, 01 Aug 2020 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Aug 2020 04:14 AM IST
सार

  • सरकार दिल्ली में बनने वाले उत्पादों की वैश्विक मार्केटिंग करेगी, ताकि दुनिया में कहीं से भी इन उत्पादों की खरीद-फरोख्त हो सके
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमर उजाला को दिए विशेष साक्षात्कार में इसकी जानकारी दी

विज्ञापन
Delhi's industrial areas will connect with global market says Delhi cm Arvind kejriwal to Amar Ujala in a special interview
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने जा रही है। अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए जॉब पोर्टल के बाद यह अगला बड़ा कदम होगा। सरकार दिल्ली में बनने वाले उत्पादों की वैश्विक मार्केटिंग करेगी, ताकि दुनिया में कहीं से भी इन उत्पादों की खरीद-फरोख्त हो सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमर उजाला को दिए विशेष साक्षात्कार में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली मॉडल, सरकारी राजस्व में तेजी से गिरावट आने के बावजूद मुफ्त योजनाओं को जारी रखने समेत आम आदमी पार्टी (आप) के राजनीतिक भविष्य व सियासी हलचलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने माना कि दिल्ली मॉडल से संक्रमण पर नियंत्रण पाने के बाद अब सरकार की चिंता अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने की है। 
विज्ञापन


इसकी शुरुआत जॉब पोर्टल से की गई है। पोर्टल नौकरी देने वाले और नौकरी खोजने वालों के लिए प्लेटफार्म मुहैया करा रहा है। शुरुआती चार दिन में इसे लेकर प्रतिक्रिया उम्मीद से बहुत अधिक मिली है। अगला चरण दिल्ली के उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तैयार करना है, जिससे उत्पादन को खपाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, सरकार एक पोर्टल तैयार करेगी। इस पर दिल्ली के सभी 24 औद्योगिक क्षेत्र, उसमें बनने वाले सामान, उत्पादों की कीमत और खरीद-फरोख्त के तरीके से जुड़ी जानकारियां रहेंगी। इससे दुनिया में कहीं भी कोई भी व्यक्ति आसानी से दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों से कारोबार कर सकता है। सरकार अपने स्तर पर इसमें सुविधा प्रदाता के तौर पर काम करेगी। उन्हें उम्मीद है कि इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। 

बेहतर रहा दिल्ली का कोरोना मॉडल

सीएम ने माना कि कोरोना से निपटने का दिल्ली मॉडल बेहतर काम कर रहा है। मृत्यु दर, नए मरीजों और ठीक होने वाले लोगों की संख्या, अस्पतालों में बेड समेत संक्रमण से जुड़े सारे सूचक नियंत्रण में हैं। जिस तरह चीजें सही दिशा में हैं, उससे आने वाले दिनों में हालात बेहतर होने की उम्मीद है।

फ्री बिजली जैसी योजनाएं जारी रहेंगी

केजरीवाल ने माना, राजस्व घट रहा है, इससे सरकार को खर्च में कटौती करनी पड़ी है लेकिन मुफ्त दी जा रही योजनाओं में किसी तरह का फेरबदल नहीं होगा। बकौल केजरीवाल, हमारी प्राथमिकता आम लोगों की जेब में पैसा डालने की है। यही तरीका है, जिससे राजस्व भी बढ़ सकता है। जनता को परेशानी में डालकर राजस्व नहीं बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने कहा, देश की सामर्थ्यवान जनता ही राजनीतिक विकल्प देगी 

यह भी पढ़ें: विशेष बातचीतः केजरीवाल ने कहा, दिल्लीवालों के जेहन से निकल रहा है कोरोना महामारी का डर

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रित, अब मेट्रो चलाने की अनुमति मिले: केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed