फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public spaces in Old Delhi are being spruced up with wall paintings.

Delhi NCR News: वॉल पेंटिंग से संवर रहे पुरानी दिल्ली के सार्वजनिक स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए बेहतर बनाने की पहल शुरू की गई है। एमसीडी के ओल्ड दिल्ली जोन और एक संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे सौंदर्यीकरण अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों का रूप बदला जा रहा है। नेताजी सुभाष मार्ग स्थित सुभाष पार्क के एमसीडी सार्वजनिक शौचालय की बाहरी दीवारों पर मंगलवार को आकर्षक वॉल पेंटिंग की गई। संस्था के 10 से 12 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दीवारों को रचनात्मक चित्रकारी से नया और आकर्षक स्वरूप दिया। एमसीडी के मुताबिक पुरानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों और नागरिक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है।
एमसीडी का मानना है कि सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण केवल उन्हें सुंदर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे नागरिकों में अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ता है। इसी सोच के तहत सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है। एमसीडी की योजना ऐसे जनभागीदारी आधारित सौंदर्यीकरण कार्यों को पुरानी दिल्ली के अन्य चिन्हित सार्वजनिक स्थलों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाने की है।
विज्ञापन

निगम के अनुसार, जनभागीदारी के जरिए सार्वजनिक स्थानों का बदला हुआ स्वरूप नागरिकों को स्वच्छता और बेहतर शहर के निर्माण से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed