{"_id":"5f4ea444c2e799319f045f75","slug":"delhi-s-corona-warriors-maximum-infected-im-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सबसे ज्यादा दिल्ली के कोरोना योद्धा संक्रमित, अब तक करीब 11 हजार स्वास्थ्यकर्मी हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सबसे ज्यादा दिल्ली के कोरोना योद्धा संक्रमित, अब तक करीब 11 हजार स्वास्थ्यकर्मी हुए शिकार
Wed, 02 Sep 2020 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के 256 से भी ज्यादा देशों में फैली महामारी से बचाव के लिए कोरोना योद्धा रात दिन जुटे हुए हैं लेकिन वायरस से इनका भी बचाव नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि देश में अब तक संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली वालों की है। दिल्ली में अब तक दो हजार से ज्यादा कोरोना योद्धा संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इनमें से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (एम्स) में ही अब तक पांच कर्मचारी कोरोना की चपेट में आने के बाद दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त तक देश में करीब 11 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि मंत्रालय के पास स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्ट जानकारी भी नहीं है लेकिन कुछ राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में अब तक 2100 के आसपास स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना हुआ है। इनमें दिल्ली एम्स के अलावा सफदरजंग, आरएमएल, स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट, लोकनायक, बाबा भीमराव आंबेडकर, मैक्स पटपड़गंज इत्यादि शामिल हैं। यहां सेवाएं दे रहे कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए हैं।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के पीछे केंद्र और दिल्ली के लगभग एक जैसे तर्क हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश तय किए हुए हैं लेकिन कई बार इनका पालन न होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दिल्ली सरकार ने भी दो महीने पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया था लेकिन कुछ ही समय बाद इसे वापस भी ले लिया था।