फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's auto-taxi drivers will not go on strike

दिल्ली के ऑटो-टैक्सी वाले नहीं करेंगे हड़ताल, किसान आंदोलन को समर्थन का एलान

Wed, 02 Dec 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi's auto-taxi drivers will not go on strike
demo pic... - फोटो : शुभम बंसल

प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में दिल्ली के ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल पर नहीं जाएंगे। दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को कहा कि पहले ही कोविड महामारी से जूझ रहे हैं और उनका काम काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि देश के अन्य वर्गों के साथ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं, लेकिन हड़ताल नहीं करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव राजेन्द्र सोनी ने कहा कि कुछ यूनियन इस मामले को दूसरा मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक बनाया जा सके। लेकिन किसान अपने अधिकारों की बात करने आए हैं। पहले ही कोविड महामारी काल में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों का कर्तव्य है कि दिल्ली वासियों को भी सुविधाएं मिलें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काम धंधे बंद होने की वजह से ऑटो, टैक्सी और रिक्शा चालकों की आर्थिक तंगी इतनी बढ़ चुकी है, अब हड़ताल करने से उनके लिए किश्त चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से हालात और खराब होंगे और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed