फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air was most polluted on Sunday this season

गैस चैंबर बनी दिल्ली : एनसीआर में आज भी धुंध, बढ़ रहा है प्रदूषण, अभी और बिगड़ेंगे हालात... हो जाएं तैयार

Mon, 18 Nov 2024 04:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Nov 2024 04:21 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध है। हवाओं में प्रदूषण बढ़ रहा है। हालात और खराब होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Delhi s air was most polluted on Sunday this season
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध है। हवाओं में प्रदूषण बढ़ रहा है। हालात और खराब होने की आशंका है। राजधानी गैस चैंबर बन गई है। हवा की गति व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता अति गंभीर श्रेणी की दहलीज में पहुंच गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 441 के करीब पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, शनिवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 24 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पालम हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर साढ़े नौ बजे 600 मीटर हो गई। वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 9:30 बजे 400 मीटर हो गई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि कमोबेश यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को सबुह से ही स्मॉग की चादर छाई नजर आई, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली। यही नहीं शाम को स्थिति और गंभीर हो गई। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत व गले में खराश होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 15.842 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.5 फीसदी रही। जबकि, शनिवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 25.107 फीसदी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वेंटिलेशन इंडेक्स 7200 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 16200 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

बुधवार तक खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
सीपीसीबी के मुताबिक आनंद विहार, शादीपुर, बवाना समेत 14 इलाकों में एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में रहा। जबकि, मुंडका, नेहरू नगर समेत आठ इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी व डीटीयू, लोधी रोड समेत तीन इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 18 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। सोमवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति  छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। 

एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा रहा सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 362 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में 275, गाजियाबाद में 362, नोएडा में 316 व गुरुग्राम में 310 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-बवाना - 476
-मुंडका - 469
-शादीपुर - 468
-द्वारका सेक्टर-8 - 467

-आनंद विहार - 466
-जहांगीरपुरी - 464
-आया नगर - 456
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed