Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI Level Today: Toxic Smog, AQI Crosses 400 Mark in Several Areas Including Anand Vihar and Akshardham

दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर: कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अक्षरधाम के पास 400 के पार

Sun, 19 Oct 2025 09:08 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Oct 2025 09:08 AM IST
सार

Delhi AQI Today : दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 430 और अक्षरधाम के पास 426 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है। अशोक विहार, बवाना और जहांगीरपुरी में एक्यूआई 300 से ऊपर रहा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए इंडिया गेट पर पानी के छिड़काव यंत्र लगाए गए हैं, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi AQI Level Today: Toxic Smog, AQI Crosses 400 Mark in Several Areas Including Anand Vihar and Akshardham
Delhi Pollution - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ और ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 430 पहुंचा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, अक्षरधाम क्षेत्र में एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। अशोक विहार (306) और बवाना (309) में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। जहांगीरपुरी में एक्यूआई 318, द्वारका सेक्टर 8 में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चांदनी चौक में एक्यूआई 291, आईजीआई एयरपोर्ट पर 288, जबकि बारापुला फ्लाईओवर के पास 290 और आईटीओ के पास 284 रिकॉर्ड किया गया, जो सभी ‘खराब’ श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कुछ कदम उठाए हैं। प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए कई इलाकों में पानी के छिड़काव यंत्र (मिस्ट स्प्रिंकलर) लगाए गए हैं। उधर, इंडिया गेट के आसपास प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए पानी के छिड़काव यंत्र (मिस्ट स्प्रिंकलर) लगाए गए हैं। इसके बावजूद इंडिया गेट क्षेत्र का एक्यूआई 269 दर्ज किया गया, जो अब भी ‘खराब’ श्रेणी में है।

जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक
एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed