फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air is in very poor category AQI was 343

Delhi Air : दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में, 343 रहा एक्यूआई, जानें अब तीन दिनों तक कैसी रहेगी आबोहवा

Wed, 27 Nov 2024 12:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 12:46 AM IST
सार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में है। हवाओं के ठहर जाने और तापमान गिरने के क्रम में हवा बेहतर नहीं हो रही। अभी स्मॉग की चादर घनी हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi s air is in very poor category AQI was 343
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम साथ न देने से दिल्ली की हवाएं बेहद खराब स्थिति में है। सुबह दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। दिन में मामूली सुधार के बाद शाम को दोबारा हवाओं की चाल चार किमी प्रति घंटा पर ठहर गई। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सिर्फ छह अंकों का सुधार हुआ। 24 घंटों का औसत एक्यूआई सोमवार के 349 की तुलना में मंगलवार 343 पर पहुंच गया। प्रदूषण पर काम करने वाली एजेसियों को अभी हवाओं की सेहत में सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है। अगले तीन दिनों तक एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, मंगलवार सुबह उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। इससे आसमान साफ होने के बाद भी सुबह दिल्ली की कई इलाकों में स्मॉग की चादर फैली रही। दिन में हवाओं की चाल में सुधार हुआ और यह आठ किमी प्रति घंटा पहुंच गई। इससे प्रदूषण में मामूली गिरावट दिखी। शाम को दोबारा हवा चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ठहर गईं। इससे प्रदूषकों की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका असर मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स पर भी पड़ा। दोनों पैरामीटर प्रतिकूल होने से 24 घंटे का औसत एक्यूआई 343 रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी अभी भी भारी
आईआईटीएम के डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, हवा में दिल्ली के वाहनों से होने वाली प्रदूषण की हिस्सेदारी मंगलवार भारी रही। इसका हिस्सा 22 फीसदी से ज्यादा रहा। जबकि सोमवार यह 17 फीसदी के करीब था। इस दौरान पराली के धुएं का हिस्सा करीब सात फीसदी रिकार्ड किया गया। आईआईटीएम का अनुमान है कि बुधवार को भी मौसमी दशाओं में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन भर हवाएं 4-6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसका पैटर्न मंगवार की तरह ही रहेगा। सुबह दिल्ली में स्मॉग की चादर छाई रहेगी। दिन में मामूली सुधार के बाद शाम को दोबारा से हालात बिगड़ने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed