फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi s air is in poor category AQI recorded at 280

खराब है दिल्ली की हवा: 280 दर्ज हुआ AQI, कई इलाकों में अब भी आबोहवा बेहद दूषित, जानें कब तक रहेगी यह स्थिति

Mon, 02 Dec 2024 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 06:45 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 166 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Delhi s air is in poor category AQI recorded at 280
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार रही। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार यह स्थिति बृहस्पतिवार तक रहने के संकेत है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। यह बीते 24 घंटे के मुकाबले पांच सूचकांक की कमी दर्ज की गई है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पहुंचने वाली हवाओं की गति स्थिर नहीं होने की वजह से प्रदूषक फैल नहीं रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता खराब है।

विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शादीपुर, नेहरू नगर व आनंद विहार समेत 12 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि अशोक विहार, आया नगर समेत 21 इलाकों में खराब श्रेणी में हवा रही। इस दौरान हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सीपीसीबी के मुताबिक मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, बुधवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा के साथ 12-16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति रहेगी। साथ ही, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में दिल्ली सबसे प्रदूषित
आईआईटीएम के आंकड़ों के अनुसार मिक्सिंग, डेप्थ का स्तर 1120 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 166 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 196, गुरुग्राम में 193 व गाजियाबाद में 169 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-शादीपुर --- 342
-नेहरु विहार --- 335
-आनंद विहार --- 311

-द्वारका सेक्टर आठ --- 310
-बवाना --- 304
-वजीरपुर --- 290
-अशोक विहार --- 291
(नोट : यह सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed