फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Rouse Avenue Court extends judicial custody of former Delhi Deputy CM Manish Sisodia

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, आबकारी नीति मामले में 12 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Thu, 27 Apr 2023 05:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Apr 2023 05:42 PM IST
सार

सीबीआई द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी है। वहीं कल ईडी से जुड़े मामले में जमानत पर अदालत ने फैसला टाल दिया था।

विज्ञापन
Delhi Rouse Avenue Court extends judicial custody of former Delhi Deputy CM Manish Sisodia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को CBI द्वारा जांच किए जा रहे आबकारी मामले में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन

कल यानी बुधवार को अदालत ने ईडी द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर निर्णय टाल दिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 अप्रैल तक सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। इससे पहले 18 अप्रैल (मंगलवार) को मामले की सुनवाई में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल 26 अप्रैल को फैसला सुनना था, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला टाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed