{"_id":"69265310263f1bd6db08ac64","slug":"delhi-rock-python-dies-in-zoo-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चिड़ियाघर में रॉक पाइथन की मौत... जांच जारी, अधिकारी का दावा- कुप्रबंधन के चलते गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चिड़ियाघर में रॉक पाइथन की मौत... जांच जारी, अधिकारी का दावा- कुप्रबंधन के चलते गई जान
Wed, 26 Nov 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:38 AM IST
सार
अधिकारी ने दावा किया कि 10 फीट से ज्यादा लंबे अजगर की मौत कथित तौर पर सरीसृप गृह के अंदर सर्दियों की व्यवस्था के कुप्रबंधन के कारण हुई।
विज्ञापन
Delhi Zoo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) के अधिकारियों ने बताया कि उद्यान में इलाज के दौरान एक पांच वर्षीय रॉक पाइथन की मौत हो गई। साथ ही चिड़ियाघर के सरीसृप संग्रह में अब सात अजगर बचे हैं। अधिकारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम और प्रयोगशाला निदान के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के निदेशक संजीत सिंह ने बताया कि रॉक पाइथन बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। अधिकारी ने दावा किया कि 10 फीट से ज्यादा लंबे अजगर की मौत कथित तौर पर सरीसृप गृह के अंदर सर्दियों की व्यवस्था के कुप्रबंधन के कारण हुई।
विज्ञापन