फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी कर गरीबों में बांटने वाले रॉबिनहुड चोर ने किए सनसनीखेज खुलासे, कुछ नेता भी शक के दायरे में

Wed, 19 Jul 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Jul 2017 01:18 PM IST
सार

विधायक बनना चाहता था हाई प्रोफाइल सेंधमार

नेताओं के साथ शुरू कर दिया था उठना-बैठना
मां को तीन हजार व गर्लफ्रेंड पर खूब लुटाता था
गर्लफ्रेंड की मां को भी हर माह छह हजार रुपये देता

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली।

विज्ञापन
delhi robin hood thief wanted to become mla had contact to leaders

आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन ने पूछताछ में कई ऐसे खुलासे किए हैं जो कुछ नेताओं को मुसीबत में डाल सकते हैं।

हाथ में गर्लफ्रेंड की फोटो

delhi robin hood thief wanted to become mla had contact to leaders

​दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बिहार के जिस हाई प्रोफाइल रॉबिनहुड सेंधमार को गिरफ्तार किया है, वह विधायक बनना चाहता था। विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचना चाहता था, ताकि एशोआराम की जिंदगी गुजार सके। इसके लिए वह अपने इलाके में पैठ बना रहा था।

चोरी करते हुए बुजुर्ग महिला ने देख लिया

delhi robin hood thief wanted to become mla had contact to leaders

पैठ बनाने के लिए वह गरीब लोगों की लड़कियों की शादी करवाता और हेल्थ कैंप लगवाता। उसने नेताओं के साथ उठना-बैठना शुरू कर दिया था। आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन (27) ने पूछताछ में ये खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi robin hood thief wanted to become mla had contact to leaders
robinhood - फोटो : गेटी इमेज

पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया कि वह किन नेताओं से मिलता-जुलता था। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी इरफान अपनी मां को हर महीने तीन हजार रुपये खर्च के लिए देता था, जबकि भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन व गर्लफ्रेंड के ऊपर खूब पैसे लुटाता था। गर्लफ्रेंड की मां को भी हर महीने छह हजार रुपये खर्च देता था। उसने हाथ में गर्लफ्रेंड की फोटो बनवा रखी थी। हालांकि गर्लफ्रेंड को नहीं पता था कि वह आपराधिक वारदात कर पैसे कमाता है।

विज्ञापन
delhi robin hood thief wanted to become mla had contact to leaders
robinhood - फोटो : ANI

गर्लफ्रेंड को बताता था कि वह प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर नौकरी करता है। इरफान ने फेसबुक पर आर्यन खन्ना नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। इसमें वह खुद को खन्ना इंड्रस्टीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed