फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ा जा रहा था निकाह तभी दूल्हे के बारे में पता चला कुछ ऐसा दुल्हन ने लौटाई बारात

Tue, 18 Jul 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
bride return barat when she came to know that groom is younger than her
Nikah

मुरादनगर की ईदगाह कालोनी से बागपत गई बारात सोमवार को बैरंग लौट आई। दरअसल निकाह के दौरान दुल्हन को दूल्हे के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उसने तुरंत बारात लौटा दी।

bride return barat when she came to know that groom is younger than her
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे की उम्र दुल्हन से भी कम होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती ने बारात को लौटा दिया। मामले को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत की जाएगी।

bride return barat when she came to know that groom is younger than her
Nikah

ईदगाह कालोनी निवासी एक बस चालक ने दो माह पूर्व अपने बेटे का निकाह दौजा गांव बागपत निवासी एक युवती से तय हुआ था। सोमवार दोपहर घुड़चढ़ी के बाद युवक की बारात बागपत के लिए रवाना हुई। बारात की चढ़त के बाद निकाह कराने का समय आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride return barat when she came to know that groom is younger than her
Demo pic

दुल्हन पक्ष के लोगों ने मौलाना साहब को निकाह कराने के लिए बुलाया। इस बीच लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हे की उम्र युवती से भी कम है। जबकि दूल्हे पक्ष ने उसकी उम्र अधिक बताई थी। खबर फैलते ही दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और दुल्हन पक्ष के लोगों ने युवती का निकाह करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
bride return barat when she came to know that groom is younger than her
बारात - फोटो : डेमो पिक

काफी बहस के बाद देर शाम दूल्हा और बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने उनके साथ धोखा किया है, अगर उनके बेटे की उम्र कम थी तो पहले निकाह से इंकार करते। वहीं दूसरी तरफ बिना दुल्हन के लौटी बारात के बाद परिवार की खुशियों में ग्रहण लग गया। दुल्हन आने की खुशियों में चल रही तैयारियां धरी रह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed