फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Road Crisis: Flyover Collapses in Alipur and Embankment Breaches in Sonia Vihar

दिल्ली में 2023 जैसा खौफ: अलीपुर के बाद अब सोनिया विहार का पुश्ता धंसा, बाढ़ में डूब जाएंगे ये इलाके समेत गांव

Fri, 05 Sep 2025 08:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो. नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो. नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 08:17 AM IST
सार

दिल्ली भारी बारिश और यमुना में बाढ़ की दोहरी मार झेल रही है। अलीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फ्लाईओवर का हिस्सा धंसने से एक ऑटो पलट गया। लोग निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सोनिया विहार में पुश्ता धंसने से सभापुर, चौहान पट्टी जैसे गांवों में बाढ़ का खतरा बन गया है।

विज्ञापन
Delhi Road Crisis: Flyover Collapses in Alipur and Embankment Breaches in Sonia Vihar
अलीपुर के पास एक फ्लाईओवर धंसा - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

राजधानी दिल्ली इस वक्त दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ यमुना में बाढ़ आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बारिश ने आफत मचा रखी है। इसी बीच अब दिल्ली में सड़कों के धंसने की खबरें सामने आ रही हैं। पहला मामला अलीपुर से और दूसरा मामला सोनिया विहार इलाके से है।

विज्ञापन


अलीपुर क्षेत्र में फ्लाईओवर का हिस्सा धंसा
अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फ्लाईओवर में गड्ढा होने से ऑटो का अगला पहिया करीब चार से पांच फीट गड्ढे में घुसकर पलट गया। हादसे में चालक उमेश सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायल ऑटो चालक को पास के राजा हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने बाद यातायात पुलिस ने सुरक्षा कारणों से दोनों कैरिजवे बंद कर दिए और यातायात को डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन

डायवर्ट कर दिया गया यातायात
यातायात विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सिंघोला फ्लाईओवर (मुकरबा चौक से सिंघु बॉर्डर) पर एक गड्ढा हो गया है। सुरक्षा कारणों से दोनों कैरिजवे बंद कर दिया गया है और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से मुकरबा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बकोली गांव अर्बन एक्सटेंशन 2 सड़क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

पुलिस ने वाहन चालको से वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे पार्किंग करने से बचने और यातायात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

गुणवत्ता को लेकर लोग उठा रहे सवाल
अलीपुर के पास अचानक हाई-वे का हिस्सा धंसने का कारण अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि हिस्सा क्यों धंसा इसकी जांच की जा रही है। वहीं लोग फ्लाईओवर के निर्माण व गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाई-वे पर दरार व छोटे गड्ढों में लगातार बारिश का पानी जमा हो रहा था। यदि समय रहते मरम्मत कार्य किया जाता तो यह हादसा नहीं होता है। अधिकारियों ने बताया कि धंसे हुए हिस्सों को जल्द ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन

सोनिया विहार पुश्ता धंसा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा
राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार रात सोनिया विहार थाने के पास पुश्ता धंस गया जिससे सोनिया विहार, सभापुर और चौहान पट्टी गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया। रातभर की मशक्कत के बाद पुश्ते को दुरुस्त किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि साल 2023 की बाढ़ के दौरान भी पुश्ता धंसा था, लेकिन उसकी ठीक से मरम्मत नहीं की गई। वहीं, दूसरी तरफ यमुना का पानी गीता कॉलोनी श्मशान घाट तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को केवल ऊंचाई पर बने एक प्लेटफॉर्म पर ही अंत्येष्टि हो पाई। धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ रहा है और पानी रोकने के लिए कट्टों में मिट्टी भरकर बैरिकेडिंग की गई है। अगर पानी मुख्य द्वार तक पहुंचा तो पुश्ता रोड भी डूब सकता है।

ये भी पढ़ें: Yamuna Flood Delhi : बाढ़ ने रोके सरकारी कामकाज, विकास परियोजनाओं पर असर; बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर भी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed