{"_id":"63b4f6652141a90bb77b38a4","slug":"delhi-road-accident-case-registered-against-an-asi-of-delhi-police-ramming-6-vehicles-including-a-pcr-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को ASI ने कार से मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को ASI ने कार से मारी टक्कर, तीन घायल
Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
सार
बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में एएसआई समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दिल्ली में एक कार ने पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बाहरी जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ द्वारका मोड़ इलाके में लाल बत्ती पर पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
बीती रात 12:30 बजे द्वारका मोड़ इलाके में एक स्विफ्ट कार चला रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी, इसमें एक पुलिस की पीसीआर वैन भी शामिल थी। हादसे में तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन
हादसे में खुद ASI भी घायल हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आउटर डिस्ट्रिक्ट में तैनात है। जिसका ब्लड सैंपल लिया गया है, ताकि शराब पीने की पुष्टि हो सके।