फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi retired secretary daughter files dowry complaint against husband and mother in law then they disappear

दिल्लीः उपसचिव की बेटी ने दहेज प्रताड़ना का मामला कराया दर्ज तो पति व सास हुए गायब

Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2020 12:06 AM IST
सार

- ससुर ने सरिता विहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
Delhi retired secretary daughter files dowry complaint against husband and mother in law then they disappear
delhi police - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में रिटायर उपसचिव की बेटी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया तो पति व सास गायब हो गए। ससुर ने दोनों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मामले की जांच नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ को सौंपी।

विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ ने पति व सास को अहमदाबाद, गुजरात से बरामद कर लिया। गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निर्माण भवन से उपसचिव के पद से रिटायर हुए अधिकारी की बेटी ने पति विनित, सास अनिता, ससुर विजय व ननद के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित करने आदि का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


बेटी देवी पंडारा रोड में रहती थी और तिलक मार्ग थाने में मार्च, 2018 में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद सितंबर, 2018 में ही ससुर विजय ने सरिता विहार थाने में अपनी पत्नी अनिता व बेटा विनित के गायब होने का मामला सरिता विहार थाने में मामला दर्ज कराया। अपने मामले में कार्रवाई को लेकर देवी माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच तिलक मार्ग थाने से लेकर स्पेशल स्टाफ को सौंपी। स्पेशल स्टाफ की टीम ने अनिता व विनित को अहमदाबाद से ढूंढा निकाला। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दोनों को दहेज प्रताडना के केस में गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए ससुर ने जानबूझकर गुमशुदगी की रिपोर्ट सरिता विहार थाने में कराई थी। दूसरी तरफ इस मामले में तिलक मार्ग थाना पुलिस अधिकारियों पर लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर गाज गिर सकती है। हालांकि इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed