फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi reports 2716 fresh corona cases on saturday

दिल्ली में कोरोना बेकाबू: राष्ट्रीय राजधानी में साल के पहले दिन मिले 2716 संक्रमित, बीते दिन के मुकाबले 51 फीसदी का इजाफा

Sat, 01 Jan 2022 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Jan 2022 07:10 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 6360 हो गए हैं। वहीं 765 लोग स्वस्थ हुए और एक मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन
delhi reports 2716 fresh corona cases on saturday
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। साल के पहले दिन शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 2716 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा एक दिन पहले (शुक्रवार) 1796 था, इस हिसाब से 24 घंटे में ही मामलों में 51 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 6360 हो गए हैं। वहीं 765 लोग स्वस्थ हुए और एक मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 2716 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 765 मरीजों को छुट्टी दी गई। पिछले एक दिन के दौरान 74622 सैंपल की जांच हुई जिसमें कोरोना की संक्रमण दर 3.64 फीसदी दर्ज की गई। बीते दो दिन में संक्रमण दर एक फीसदी से भी ज्यादा बढ़ी है। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,50,927 हुई है जिनमें से 1419459 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25108 मरीजों की मौत हुई है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 1200 और सक्रिय मामले भी छह हजार पार हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 1243 कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की छूट पर रोक लगाई है। वहीं वर्तमान में कोरोना संक्रमित उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6360 दर्ज की गई है जिनमें 3248 रोगी अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं। इनके अलावा कोरोना टीकाकरण की बात करें तो यह भी दैनिक मामलों के साथ साथ बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में 1.24 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है जिसके बाद दिल्ली में दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म करने वालों की कुल संख्या 1.11 करोड़ पार हुई है। अभी भी करीब 40 लाख लोग वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने से दूर हैं। 

अभी अस्पतालों में यह है स्थिति
अस्पतालों में कुल 247 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें 24 संदिग्ध मरीज भी हैं। 19 मरीजों को एयरपोर्ट से अस्पताल लाया गया है। इस आधार पर देखें तो अस्पतालों में भर्ती 204 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 48 दिल्ली के बाहरी राज्यों से हैं। जबकि 175 मरीज दिल्ली के निवासी हैं। 


पांच मरीजों की हालत गंभीर
अस्पतालों  में भर्ती 136 मरीजों को सामान्य कोरोना वार्ड में रखा गया है। जबकि 82 संक्रमित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने पर हाई फ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है। इनके अलावा पांच मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इन मरीजों में कोरोना संक्रमण का वायरल लोड सबसे अधिक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed