फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi receives second highest rainfall in May in 124 years

Rain Records : दिल्ली में 124 साल में मई माह के दौरान दूसरी सर्वाधिक बारिश, उत्तर भारत में गई आठ लोगों की जान

Sat, 03 May 2025 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 03:36 AM IST
सार

1901 से लेकर अब तक इससे पहले 2021 में मई माह में 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। भारी बरसात के कारण एक महिला और तीन बच्चों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Delhi receives second highest rainfall in May in 124 years
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश ने कहर ढाया। सैकड़ों पेड़ गिर गए, जगह-जगह खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही और कई जगह घर ढह गए। वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रात 2:30 बजे से सुबह 8:30 बजे के बीच 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मई माह में 1901 के बाद 24 घंटे के दौरान दूसरी सर्वाधिक बारिश है। दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। बारिश के कारण मां और तीन बच्चों की जान चली गई।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि 1901 में रिकॉर्ड रखना शुरू किए जाने के बाद से मई में एक दिन में सबसे ज्यादा 119.3 मिमी बारिश 20 मई, 2021 में हुई थी। इससे पहले 1976 में 24 मई को 24 घंटे में 60 मिमी बारिश हुई। मई में आमतौर पर औसतन 30 मिमी बारिश होती है। भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार सुबह दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कलां में एक घर पर पेड़ गिरने से महिला ज्योति (28) और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। उधर, यूपी के फिरोजाबाद जिले में बिजली की चपेट में आने से दो मनरेगा मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एटा में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया, जबकि कम से कम 500 उड़ानों में देरी हुई। सड़कों पर जलभराव की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। वहीं, हरियाणा और पंजाब में बारिश से कई जगहों पर पारा 11 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में पारा 7 डिग्री नीचे आ गया। बठिंडा में एक इमारत गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 200 जगहों पर भरा पानी, 100 स्थानों पर गिरे पेड़, जाम और बिजली रही गुल
हवाएं 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलनी शुरु हुई जो कि बढ़कर 70-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच गई। सुबह 5:30 बजे प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटे और पालम में 5:19 बजे 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

माह के दूसरे दिन हुई बारिश ने पूरे महीने का औसत किया पूरा
दिल्ली में मई में 24 घंटे की भारी बारिश 2021 में दर्ज की गई थी, तब 20 मई को 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह से शुक्रवार को हुई बारिश मई माह की 24 घंटे की सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वर्ष 1976 के मई माह में हुई 60 मिमी बारिश का था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से प्राप्त नमी के कारण हुई। यह मौसम प्रणालियों के मिश्रण के कारण हुआ जिसने गरज के साथ बारिश के लिए स्थितियां बनाई।

तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट
दिल्ली में 24 से 28 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। एक मई आधी रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश ने गर्मी की तपिश शांत कर दी और पारा 10 डिग्री तक गिर गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 10.2 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 06.2 डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर तापमान सुबह 5:15 पर 28.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सुबह 5:30 बजे 20.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसी तरह से जाफरपुर में 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।

थमी वाहनों की रफ्तार

  • दिल्ली के मिंटो ब्रिज, आईटीओ, आरके पुरम मार्ग व खानपुर में पानी भरने से भारी ट्रैफिक जाम हो गया
  • नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी लोग घंटों रास्ते में फंसे रहे
  • फरीदाबाद में कुछ जगह लोग पानी में आधी डूबी कारों को बाहर निकालते दिखे

दिल्ली में आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान: 29.1 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 18.5 डिग्री सेल्सियस
  • तीन मई को सूर्यास्त: शाम 6:58 मिनट
  • चार मई को सूर्योदय: सुबह 5:38 मिनट

पहाड़ों पर भी आफत
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, बिलासपुर में झमाझम बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे। शिमला में टुटीकंडी के पास पेड़ गिरने से यातायात करीब दो घंटे ठप रहा
  • जम्मू-कश्मीर के रामबन में बारिश से चंबा सेरी कलवर्ट के पास भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग छह घंटे बंद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed