फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ready for G20 conference 31 statues and 90 fountains installed

G20 के लिए दिल्ली तैयार: वैश्विक शहर-सा राजधानी का नजारा; AAP सरकार के मंत्रियों ने गिनाए कराए गए कार्य

Wed, 06 Sep 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया से कहा कि सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। सभी एजेंसियों और सरकारों ने मिलकर जी-20 की तैयारियों पर काम किया है।

विज्ञापन
Delhi ready for G20 conference 31 statues and 90 fountains installed
सौरभ भारद्वाज और आतिशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार हो गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि शहर को खूबसूरत और आकर्षक बनाया गया है। प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण कर विशाल प्रतिमाएं और फव्वारे लगाए गए हैं। साथ ही, विभिन्न प्रकार के डेढ़ लाख से अधिक पौधों से सड़कों को सजाया गया है। इससे दिल्ली वैश्विक शहर जैसी नजर आ रही है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मीडिया से कहा कि सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। सभी एजेंसियों और सरकारों ने मिलकर जी-20 की तैयारियों पर काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को बधाई देते हुए कहा कि उसने पिछले 4-5 सालों में बहुत ही शानदार आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स बनाया है। यहीं पर जी-20 की बैठक होगी। पीडब्ल्यूडी ने जी-20 के मुख्य क्षेत्र में सौंदर्यीकरण किया है। एयरपोर्ट से सेंट्रल दिल्ली तक रिंग रोड के मोतीबाग समेत अन्य सभी स्ट्रेच की यूरोपीयन स्टैंडर्ड का डिजाइनिंग की गई है। अरविंदो मार्ग, विकास मार्ग, लोधी रोड, राजघाट समेत अन्य रोड का री-डिजाइन कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 प्रतिमाएं व 90 फव्वारे लगाए
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर 31 मूर्तियां व 90 फव्वारे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, सड़कों पर 1.65 लाख पौधे लगाए हैं। वहीं, एमसीडी ने कई मार्केट का सौंदर्यीकरण किया है। साउथ एक्स पार्ट-1, 2, लाजपत, पीवीआर अनुपम कॉम्प्लेक्स में नया काम किया गया है। आरके पुरम, चार मीनार महिपालपुर में बहुत ही शानदार काम किया गया है। जीके-2 की एम-ब्लॉक मार्केट में जी-20 पार्क विकसित किया गया है। इसके अलावा एमसीडी ने राजघाट, दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग, आईपी स्टेट और प्रगति मैदान के एरिया का सौंदर्यीकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed